Easy words, word repetition, less than 250 words
Simple concepts, up to 600 words.
Longer sentences, up to 1500 words.
Longer, more nuanced stories, more than 1500 words.
इस कहानी के ज़रिये हमारे साथ समुद्र की गहराई में गोता लगाइये! हम आपको समुद्र के अंदर प्रवाल भित्तियों यानी मूंगे की दीवारों के अनोखे संसार की झलक दिखलाएंगे! सागर की तलहटी में वनस्पतियों के बीच रहने वाले कई किस्म के बेहद अनोखे रंग-रूप वाले सुंदर जीवों के अनूठे संसार को देख आप हैरान रह जाएंगे!
बड़े, छोटे, गोल, चौकोर, भारी, हल्के… घर बहुत तरह के हो सकते हैं। जानें कि वे किस तरह से अलग हैं और खुद का घर बनाएँ। आइए हमारी नन्ही वास्तुकार के साथ अपना एक घर बनाते हैं!
हमारे अपने लम्बे बालों वाले श्रिंगेरी श्रीनिवास को गायों के साथ नए बने राजमार्ग से होकर पशु मेले तक जाना है। पर इतने कानफाड़ू शोर में ऐसा करना लगभग असम्भव है। अब क्या होगा? हमेशा की तरह इस बार भी श्रिंगेरी श्रीनिवास ने एक अनोखा तरीका ढूँढ ही निकाला!
प्रयाग शुक्ल की सरल, सुन्दर व सरस कविताओं का संकलन। सीरज सक्सेना की कला से सज्जित होकर इनकी छटा देखते ही बनती है।
एक छोटी लड़की अकेली बाहर जाती है ! उसे क्या देखने को मिलता है ! यह चार किताबों ‘ मैं बड़ी हो गयी हूँ’ मे से एक किताब है !
नन्ही सी चींटी के लिए उसका प्रत्येक दिन छोटी बड़ी मुश्किलों से भरा हुआ होता है। छोटी सी होने के बाद भी वह कैसे डट कर मुकाबला करती है इस सब का, क्या आपको मालूम है? आइए, इस नन्ही सी चींटी के साथ एक रोमांचक यात्रा पर चलें।
आज कल्लू को स्कूल के लिये देर हो गई है। क्या बकरी भाग गई थी या कोई बीमार था? अम्मी कि भाई? कल्लू को ज़रूरत है एक कहानी की…एक बढ़िया… जन्नाटेदार…मानने लायक कहानी की… क्या उसे सही कहानी मिली?
पुट्टा और पुट्टी जानते हैं कि मुत्तज्जी सचमुच बहुत बहुत बूढ़ी हैं। लेकिन आखिर कितनी बूढ़ी हैं वह? इस बड़े सवाल का जवाब जानने के लिए, उनकी सही उम्र का पता लगाने के लिये, जासूसों की जोड़ी – पुट्टा और पुट्टी – ने मुत्तज्जी की यादों और भारत के इतिहास से जुड़ी घटनाओं के बीच तार से तार जोड़ते हुए, अपनी जांच-पड़ताल का सिलसिला आगे बढ़ाया और मुत्तज्जी की उम्र का पता लगाया!
By navigating this website, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation and analyze site usage.